ADG ने किया बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण– क्या VIP कल्चर बना हादसे का कारण या श्रद्धालुओं की संख्या का प्रशासन नहीं कर सका आंकलन–

मथुरा वृंदावन न्यूज़–

ADG ने किया बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण– क्या VIP कल्चर बना हादसे का कारण या श्रद्धालुओं की संख्या का प्रशासन नहीं कर सका आंकलन–

बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे के बाद एडीजी राजीव कृष्ण कमिश्नर अनिल गुप्ता और आईजी नचिकेता झा वृंदावन पहुंचे। यहां अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वृंदावन के राम कृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में बांके बिहारी मंदिर में हुए हादसे में घायल मरीजों में से तीन का इलाज चल रहा है।

बांके बिहारी मंदिर का लिया जायजा– मरीजों का हालचाल जानने के बाद अधिकारी बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। बांके बिहारी मंदिर में एडीजी ने मंदिर के गोस्वामी और कर्मचारियों से हादसे के कारणों को जानने का प्रयास किया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद अधिकारी वहां से निकल गए।

मंदिर प्रबंधन से की मीटिंग– हादसे के कारणों की जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर के कार्यालय मोहन बाग में मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ मीटिंग की। मोहन बाग में अधिकारियों ने मंदिर के प्रबंधन मनीष कुमार, उप प्रबंधक उमेश सारस्वत और मंदिर के पुजारी गोपी गोस्वामी घनश्याम गोस्वामी व रजत गोस्वामी के साथ ढाई घंटे तक मीटिंग की। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से हादसों की वजह जानने का प्रयास किया।

VIP कल्चर पर बोले एडीजी– हादसे के समय मंदिर में कई अधिकारियों के परिवार मौजूद थे। अधिकारी और परिवार मंदिर की बालकनी में खड़े होकर अधिकारियों के परिवार वाले दर्शन कर रहे थे और वीडियो बना रहे थे। परिवार को दर्शन करने में व्यस्त अधिकारी भीड़ के सैलाब को अनदेखा करते रहे और हादसा हो गया। बांके बिहारी मंदिर में VIP बड़ी संख्या में आते हैं। यहां VIP सभी उसी गेट नंबर 1 से मंदिर में प्रवेश करते हैं। जिससे श्रद्धालुओं निकलते हैं। इस VIP कल्चर को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बताया कि इस को लेकर भी चर्चा की गई। एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण से पूछा गया कि जिम्मेदार परिवार के साथ वीडियो बना रहे थे और नीचे भीड़ बढ़ती गई। इस सवाल के जवाब में एडीजी ने बताया कि जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।

क्या प्रशासन आंकलन नहीं कर सका भीड़ का– मंदिर में हुए हादसे की दूसरी वजह लोक प्रशासन द्वारा भीड़ का सही आकलन ना कर पाना है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बांके बिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार मंगला आरती के दर्शन होते हैं। यहां मंगला आरती करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंगला आरती के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार होने के कारण मंदिर से अधिक हो गई। प्रशासन मंदिर में हुई इस भीड़ का आंकलन शायद नहीं लगा सका और हादसा हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks