एटा।

“परिजनों से बिछड़े मासूमों को मिला खाकी का सहारा”।
एटा~ “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा घर से बिना बताए घूमने निकलने दो मासूमों को रास्ता भटक जाने पर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द। आज दिनांक 19.08.2022 को थाना जलेसर पुलिस को दो मासूम बच्चे सूर्यांश पुत्र पुष्पेन्द्र निवासी पौण्डरी थाना अवागढ एटा उम्र 12 वर्ष व अरूण पुत्र मुकेश निवासी पौण्डरी थाना अवागढ जिला एटा उम्र 15 वर्ष को रात्रि के समय आगरा चौराहे पर घूमते मिले थे जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे ग्राम पौण्डरी थाना अवागढ़ से चुपचाप परिवार वालों से बिना बताये चले आय़े थे तथा यहां आकर रास्ता भटक गए। बच्चों को पूछताछ के उपरान्त थाना अवागढ की पुलिस के माध्यम से उनके परिवार वालों को सूचना देकर थाना बुलाया गया। बच्चों की पहचान कराकर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा इस कार्य के लिए एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की।