UP में निर्भया जैसा कांड, सिटी फॉरेस्ट घूमने गई छात्रा के साथ 6 बदमाशों ने की दरिंदगी

UP में निर्भया जैसा कांड, सिटी फॉरेस्ट घूमने गई छात्रा के साथ 6 बदमाशों ने की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मेंएक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पुलिस की नींद हराम कर दी है. वायरल वीडियो में छह युवकों ने एक छात्रा को निर्वस्त्र कर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. वायरल वीडियो हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच युवकों को हिरासत में लिया है.

यह वीडियो सिटी फॉरेस्ट इलाके का बताया जा रहा है. यहां छह युवक जिनके हाथों में बेल्ट और डंडे हैं, वह निर्वस्त्र युवती को पीटने में लगे हैं. उन्होंने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं. वीडियो को देखने से लग रहा है कि यह गैंगरेप जैसा ही जघन्य अपराध है. हालांकि हमीरपुर पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने गैंगरेप जैसी वारदात से इनकार किया है. उन्होंने तीन युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात कही है.

वारदात की तफ्तीश के दौरान पता चला है कि युवती किसी युवक के साथ सिटी फॉरेस्ट घूमने गई थी. सूनसान इलाके में युवक और युवती को देखकर वहां मौजूद दरिंदों ने दोनों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. युवती को निर्वस्त्र कर पीटा. फिलहाल युवती लापता है, उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks