श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में एटा में यादव महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकली गई

एटा।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में एटा जनपद मुख्यालय पर आज यादव महासभा द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा श्रंगार नगर स्थित  श्री कृष्ण  मंदिर से प्रारंभ हुई और जो जीटी रोड होती हुई ठंडी सड़क नन्नू मल चौराहा बली मुहम्मद चौराहा कैलाश गंज हाथी गेट मेन गंज घंटाघर होती हुई जीटी रोड से गांधी मार्केट होती हुई जेल रोड पुलिस लाइन तथा आगरा रोड स्थित यादव नगर में संपन्न हुई शहर के प्रमुख मार्गो से यह शोभायात्रा जहां जहां पर निकली वहां लोगों ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया या भगवान श्री कृष्ण श्री भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली गई जिसमें जन्म से लेकर उनके द्वारा किए गए राक्षसों के सहार एवं कंस वध का लीलाओ का  सजीव चित्र किया गया इस शोभायात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े शोभायात्रा में किस शोभायात्रा में सभी यादव एकजुट दिखाई दिए जहां महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या देखी गई शोभायात्रा में यादव महासभा के प्रमुख वृद्धजन अनुआई करते हुए देखे गए वहीं युवाओं में खासा उत्साह देखा गया पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू शिशुपाल सिंह यादव ब्लाक प्रमुख बजीर सिंह यादव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश गांधी बीके सिंह यादव अजय यादव पूर्व विधायक एवं बड़ी संख्या में जनमानस मौजूद रहे वहीं युवाओं में अनुवाई करते हुए  रितु प्रिय आर्य अपनी इंकलाबी सेना के साथ भगवा वस्त्र में नजर आए वहीं दूसरी ओर इस में राष्ट्रीय ध्वज भी लहराता हुआ दिखाई दिया एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks