घर से निकले 15 वर्षीय किशोर को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

एटा~ “आपरेशन मुस्कान” के तहत परिजनों से नाराज होकर घर से निकले 15 वर्षीय किशोर को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 10 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द। घटनाक्रमानुसार एक 15 वर्षीय किशोर दक्ष मिश्रा पुत्र सुबोध मिश्रा निवासी एमपी नगर धान मिल वाली गली थाना कोतवाली नगर एटा दिनांक 17.08.2022 को परिजनों से नाराज होकर घर से चला गया था। जिसके संबंध में उसके पिता द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई। उपरोक्त किशोर की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार किया गया। कोतवाली नगर पुलिस के इन सार्थक प्रयासों के चलते उपरोक्त किशोर को 10 घंटे के अंदर हाथरस जंक्शन से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने एटा पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा इस कार्य के लिए एटा पुलिस को धन्यवाद देते हुए एटा पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks