
एटा नगर में हुआ स्वास्थ्य मेले का आयोजन
इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा की जिला इकाई एटा की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शहर के गरीब, मजदूर एवं बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिये शहर के अति पिछड़ा व अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर, इस्लाम नगर, मारहरा गेट, कृष्णा नगर, पीपल अड्डा आदि क्षेत्र के लोगों के लिये मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रशासन के सहयोग से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण करके करीब 200 लोगों को स्वास्थ्य लाभ जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा प्रदान कराया गया। इस स्वास्थ्य मेले के कैम्प का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आलोक कुमार एवं ए0एस0पी0/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों अधिकारियों ने सर्वप्रथम अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर जिला चिकित्सालय के योग्य एवं अनुभवी वरिष्ठ चिकित्सक श्री मनोज गुप्ता, श्री सुशील कुमार के साथ पॉच सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को देखा व दवाईयों का वितरण किया व आवश्यक जॉच की। स्वास्थ्य केम्प के कार्यक्रम का संचालन महासभा के प्रदेश महासचिव मो0 इरफान एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमेन अशरफ हुसैन, वरिष्ठ नेता जहीर अहमद, राकेश गांधी, मेधाव्रत शास्त्री, जमशेद आलम, डॉ0 विकास सक्सैना, सभासद रियाज अहमद उर्फ गट्टू व वारिस, ठाकुर अनिल सोलंकी, हनीफ सैफी, असरार अहमद, सदीक अहमद, छिद्दू खॉ आदि समाजसेवियों के साथ महासभा के जिला अध्यक्ष मो0 इरफान वारसी के साथ वकील अहमद, अब्दुल जब्बार, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष मु0 रियाज अब्बास, मो0 सुल्तान अब्बास, आबिद अली, डॉ0 मुनीश, डॉ0 राजू, फिरोज, मु0 फरमान, सूफी जमील अब्बासी, मो0 निजाम, लल्ला बाबू, अफजल अब्बास, नाजिम अब्बास, अनवार, सुल्तान सैफी, हफीज मोहम्मद आदि लोगों के साथ सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।