बरौना गांव में राहत कार्य मे लगे मज़दूरों के बीच मनाया स्वतंत्रता दिवस: अब्दुल हफीज़ गांधी

कासगंज।पटियाली (गांव बरौना): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गांधी ने आज बरौना गांव में स्वतंत्रता दिवस मनाया। यहां झंडा राहत कार्य मे लगे मज़दूर महाराम, खेमकरण, मेघ सिंह आदि ने फहराया।
जैसा आपको पता है कि बरौना गांव में गंगा द्वारा कटान हो रहा है और यहां दिन रात गांव को कटान से बचाने के लिए राहत कार्य चल रहा है।
अब्दुल हफीज़ गांधी ने बताया कि आज पूरा देश आज़ादी के 75 वर्ष का महोत्सव मना रहा है। इसलिए हमने फैसला किया कि हम राहत कार्य में लगे मज़दूरों के साथ यह पर्व मनाएंगे। जो मज़दूर गंगा कटान से गांव को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं वो सम्मान के पात्र है। आज यहां गंगा किनारे झंडा फहरा कर हमनें एक संदेश देने की कोशिश की है कि लोगों को दुख और नुकसान से बचाना, जानमाल की रक्षा करना भी एक सच्ची देश सेवा है।
बरौना गांव के लोग परेशानी में होते हुए भी देशभक्ति में पीछे नहीं हैं। गांव के लोग देश के साथ इस पर्व को मनाने के लिए देशवासियों के साथ खड़े दिखाई दिए।
इस अवसर पर पूर्व ग्रामप्रधान देवेंद्र सिंह शाक्य, ऋषिपाल सिंह आचार्य, कुंवरपाल शाक्य, वीरेंद्र सिंह शाक्य, मनवीर श्रीवास्तव, रामू ठाकुर, कृष्ण पाल आचार्य, मेवा राम कस्यप, रामचंद्र कस्यप, डाल चंद शाक्य, राजाराम शाक्य, निरोत्तम शाक्य, रामरतन शाक्य, बालकराम शाक्य, नूर मोहम्मद, नवी हसन, जाबिर अली पाशा, किशोरी लाल वर्मा, अली जान, रामपूत दिवाकर, रहबारी बरेठा, श्रीराम शाक्य आदि मौजूद रहे ।