अकसपुर में चरागाह की जमीन पर बना स्कूल, मकान, दुकानें ध्वस्त

अकसपुर में चरागाह की जमीन पर बना स्कूल, मकान, दुकानें ध्वस्त

एटा। सदर तहसील क्षेत्र के गांव अकसपुर में चरागाह की जमीन पर लोगों ने कब्जा कर एक स्कूल, तीन मकान और दो दुकानें बना लीं। शनिवार को जेसीबी मशीन से इनको ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही कब्जाधारियों पर सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

गांव में गाटा संख्या 189 के आंशिक भाग की 95 बीघा जमीन चरागाह के नाम है। इस पर अवैध रूप से पुष्पेंद्र, विपिन, शैलेंद्र, योगेश, अवनींद्र निवासी नगला कन्हौली ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। यहां प्राथमिक कक्षाओं का एक प्राइवेट स्कूल बना लिया। इसमें चार कमरे बने हुए थे। वहीं, तीन मकान और दो दुकानों का निर्माण करा लिया। शिकायत के बाद जब मामले की सुनवाई हुई तो ये लोग अपना हक साबित नहीं कर सके। जबकि जमीन सरकारी निकली। इस पर शनिवार को एसडीएम सदर शिवकुमार, तहसीलदार सदर सीपी सिंह, सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी रिजोर और सकीट थानों के पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे। यहां पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने की शुरूआत की। जेसीबी मशीन से विद्यालय भवन, मकान और दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस बीच कुछ अवैध कब्जाधारक अपना पक्ष लेकर पहुंचे। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें वापस कर दिया। कार्रवाई को लेकर गांव में हलचल जैसे हालात रहे। ध्वस्तीकरण देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए, जिन्हें दूर रखने के लिए पुलिसबल तैनात किया गया। तहसीलदार सदर ने बताया कि चरागाह की जमीन पर करीब 15 लोगों ने कब्जे कर रखे थे। पक्के निर्माण ध्वस्त करा दिए गए हैं। सरकारी जमीन का इस्तेमाल किए जाने पर इन लोगों पर सात लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

जमीन पर बनाई जाएगी वृहद गोशाला
गांव में अभी अस्थायी गोशाला संचालित है। अब यहां वृहद गोशाला बनाई जाएगी। एसडीएम सदर ने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई जमीन वृहद गोशाला के लिए दी गई है। यहां जमीन काफी है, जिसमें चारे की खेती भी हो सकेगी और पशुओं को हरे चारे की कमी नहीं होगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks