
धरना प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था व जिलाधिकारी की परमिशन न मिलने के कारण रेप पीड़िताये अपने अपने घरों में ही बैठेगी भूख हड़ताल पर।
एटा,
जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात व रिजोर क्षेत्र की निवासिनी रेप पीड़िताओं ने एटा पुलिस से न्याय न मिलने के कारण स्वतंत्रता दिवस बाले दिन भूख हड़ताल, अनशन पर धरना प्रदर्शन स्थल पर बैठने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थना दिया था ।लेकिन जिलाधिकारी से सुरक्षा व्यवस्था/परमिशन न मिलने के कारण रेप पीड़िताएं अपने अपने घरों में ही परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।यह जानकारी पीड़िताओं के अधिवक्ता पंकज कुमार ने दी है।