अपहरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा- थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता, अपहरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नि0कला पुलिस द्वारा आज दिनांक 14.08.2022 को मु0अ0सं0- 154/22 धारा 363 भादवि में वाँछित चल रहे अभियुक्त सचिन नायक पुत्र शंकर नायक निवासी भवानीपुर थाना दादौ जिला अलीगढ हाल निवासी शान्ती बगिया कस्बा व थाना निधौली कला, एटा को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. सचिन नायक पुत्र शंकर नायक निवासी भवानीपुर थाना दादौ जिला अलीगढ हाल निवासी शान्ती बगिया कस्बा व थाना निधौली कला, एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 विष्णु कुमार गौतम
  2. का0 हरवीर सिह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks