पुलिस लाइन एटा से यूपी 112 के वाहनों द्वारा तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एटा।स्वतंत्रता की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर “आजादी का अमृत महोत्सव” का कार्यक्रम देशभर में गरिमामय रूप से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। इस अवसर पर एसएसपी एटा द्वारा पुलिस लाइन एटा से यूपी 112 के वाहनों द्वारा तिरंगा मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी एटा व एसएसपी एटा द्वारा मलावन टोल प्लाजा पर झंडा फहराकर तथा मिष्ठान वितरण कर तिरंगा मार्च का समापन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती स्नेह लता, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राघवेंद्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट श्री सुनील कुमार त्यागी तथा क्षेत्राधिकारी श्री विक्रांत द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks