वार्ड 19 में रानी अवंतीवाई लोधी धर्मशाला से निकाली तिरंगा यात्रा

वार्ड 19 में रानी अवंतीवाई लोधी धर्मशाला से निकाली तिरंगा यात्रा

एटा।आज रविवार दिनांक 14 अगस्त क़ो आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत वार्ड 19 से तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली का शुभारंभ बनगाँव रोड़ स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई धर्मशाला से किया गया।

निधोली रोड तोमर चक्की के सामने तिरंगा यात्रा पर भुवनेन्द्र सिंह “एडवोकेट” तोमर चक्की वाले आदि लोगों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का सम्मान किया।

तिरंगा रैली के शुभारंभ से पहले घर घर तिरंगा वितरण किया गया।

रैली का शुभारम्भ वार्ड के वरिष्ठ नागरिक सी. एस.चंद्रेश लोधी ने किया,तिरंगा रैली के मुख्य सयोंजक रमेश कुशवाहा उर्फ़ काली डिश वाले रहे। रैली में तिरंगा वितरण सेक्टर सयोंजक पंकज गुप्ता “बंटी” ने किया।

तिरंगा रैली धर्मशाला से प्रारंभ होकर बनगांव, निधोली रोड़, श्रृंगार नगर, जी. टी रोड, माया पैलेस चौराहा होते हुए बनगांव रोड माता मंदिर पर मिष्ठान बितरण के बाद सपन्न हो गई।

तिरंगा रैली मे भा ज़ पा के वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता “भामाशाह”, वीरेंद्र सिंह धनगर , बनगांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोधी, रक्षा मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत मुकेश कुमार”फौजी”, पुष्पेंद्र, नरेंद्र, इंदल,राजेंद्र मिस्त्री,प्रमोद चौहान, राजेश राघव, बंटी राजपूत, सुधीर वर्मा, गौरव कंडक्टर, विनोद गुप्ता,बंटी राजपूत, अनुराग सक्सेना, वर्मा जी नल वाले, भारत वर्मा, दिव्यांश सिंह लोधी, युवान लोधी, शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट “सिंटू”, भरतेंद्र राजपूत, गाँधी लोधी, केशव कुशवाहा,जीतेन्द्र सिंह आदि सैकडों बनगांव के सम्मानित लोगो उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks