*नगर पालिका एटा ने शहर में 26 सौ लोगों को बांटे राष्ट्रीय ध्वज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

▪️आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को सफल बनाने में नगर पालिका के पालिकाध्यक्षा, ईओ कर्मचारियों के साथ शहर में गरीब लोगों को घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए निशुल्क वितरित कर रहे है।
▪️शनिवार को नगर पालिकाध्यक्षा मीरा गांधी, प्रभारी ईओ रामनयन एवं कर अधीक्षक मुन्नालाल राम ने शहर के जीटी रोड़, शिकोहाबाद रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो पर ठेला, खोमचा लगाने वाले लोगों के अलावा ई-रिक्शा एवं ऑटों चालकों को निशुल्क राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
▪️इस दौरान कर अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता के 75 वें अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए नगर पालिका शहर में अब तक 2600 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण करा चुकी है। यह तिरंगा झंडा ऐसे लोगों को निशुल्क दिए जा रहे है। जो कि गरीब वर्ग के है। उनको घरों पर लगाने के तिरंगा दिए जा रहे है।
▪️इस दौरान, लिपिक मनोज शर्मा, डीपीएम सुरजीत सिंह, दिव्यकांत यादव, सतेन्द्र यादव, संजू लोधी आदि पालिका कर्मी मौजूद रहे