15 अगस्त को कासगंज जेल में फहराया जाएगा तिरंगा।
जेल सुधारक डॉ रघुनंदन की ऐतिहासिक पहल।
बनेगा विश्व कीर्तिमान।

गिनीज बुक तक पहुंची दुनिया के सबसे बड़े जेल तिरंगे की गूंज।

15 अगस्त को कासगंज जेल में फहराया जाएगा तिरंगा।
जेल सुधारक डॉ रघुनंदन की ऐतिहासिक पहल।
बनेगा विश्व कीर्तिमान।

कासगंज 14अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को जनपद कारागार कासगंज में लहराए जाने वाली है दुनिया के सबसे बड़े जेल तिरंगे की गूंज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तक पहुंच गई है। कारागार सुधारों के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सफलतापूर्वक का कार्य करने वाले जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने पत्र लिखकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से अपने प्रतिनिधि को भेजने और इससे विश्व कीर्तिमान को गिनीज बुक में दर्ज करने का अनुरोध किया है। 75 फुट लंबे इस तिरंगे को अमापुर के टेलर मास्टर मोहम्मद नावेद ने बनाया है और इसकी तैयारी में समाजसेवी धीरज गुप्ता का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
आज कासगंज में स्थित गांधी मूर्त पर आयोजित तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी श्रीमती हर्षिता माथुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वीवीटीजीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से इस सबसे बड़े जेल तिरंगे को सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेल सुधारक का डॉक्टर प्रदीप रघुनंदन को सौंपा।
विश्व कीर्तिमान की ओर बढ़ रहे इस विशिष्ट आयोजन के बारे में बताते हुए जेल सुधारक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि यह 75 फुट लंबा तिरंगा दुनिया के किसी भी जेल में फहराया जाने वाला सबसे बड़ा झंडा है l इससे पहले किसी भी जेल या किसी भी देश की जेल में इस तरह का कोई झंडा नहीं फहराया गया। यह एक विश्वा कीर्तिमान होगा जो निश्चित रूप से बंदियों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को संप्रेषित कर उन्हें एक आदर्श नागरिक बनने की ओर अग्रसर करेगा।
ज्ञातव्य हो कि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन पिछले 16 वर्षों से जिन सुधारों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं बंदियों को शिक्षा का अधिकार दिलाने जनपद कारागार एटा को देश का सबसे पहला आईएसओ प्रमाणित कारागार बनाने जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों का स्वस्थ मनोरंजन कर उन्हें आदर्श नागरिक बनाने की दिशा में उनके कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहे हैं l उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है l उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश की जेलों में सुधार करने के लिए उन्हें अधिकृत किया गया है। वे भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले नागरिक सम्मान पद्मश्री के लिए 6 बार नामांकित किए जा चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks