
अखिल भारतीय किसान यूनियन के निम्नलिखित कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित समस्त क्षेत्रीय क्रांतिकारी किसान, नोजवान, महिलाएं, मजदूर भाइयों सहित सभी साथी समय से सादर आमंत्रित हैं
रतनपुर मन्दिर को बचाने के लिए सहयोग करने वाले संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय किसान, नोजवान, मजदूर, महिलाओं का हृदय की गहराइयों से बहुत बहुत आभार
01 :- कल दिनांक 14.08.2022 को प्रातः 10:00 बजे से विकासखंड जैथरा के गांव नगला अजीत में किसान, मजदूर, नौजवानों की बैठक होगी।
02 :- दिनांक 15.08.2022 को विकासखंड निधौली कला के गांव नगला सेवा में पूर्व सैनिक की समाधि स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
03 :- दिनांक 16.08.2022 को प्रातः 9:00 बजे से वीरांगना अवंती बाई वन चेतना केंद्र एटा पर माल्यार्पण कर अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी।
04 :- दिनांक 18.08.2022 को 10:00 बजे से जन्माष्टमी के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता रहेगी।
05 :- दिनांक 19.08.2022 को प्रातः 9:00 बजे से विकासखंड मारहरा के गांव रतनपुर के पास नहर पर स्थित मंदिर पर हवन आदि कार्यक्रम क्षेत्र वासियों की तरफ से होगा उसमें सहभागिता रहेगी।
06 :- दिनांक 21.08.2022 को प्रातः 10:00 बजे से विकासखंड सकीट के गांव पुरसारी – देवपुरा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी।
07 :- दिनांक 23.08.2022 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की समस्त तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध किसान, मजदूर, महिलाओं, नोजवानों की पंचायत आयोजित होंगी सरकारी कर्मचारियों के द्वारा किसानों से की जा रही लूट का बिंदुवार खुलासा किया जाएगा एवं समस्याओं के समाधान तक संघर्ष को जारी रखने का कार्यक्रम तय होगा।