
अलीगंज ( एटा ) हिन्दुस्तान की आजादी के 75 वें वर्ष में भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान समूचे भारत वर्ष में मनाऐ जा रहे आजादी के अम्रत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जन जन में जागरूकता उतपन्न करने के लिऐ गत दिवस नगर पालिका परिषद के यशस्वी अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ” राजू ” के नेतुत्व में नगर पालिका परिषद के कार्यालय से एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ! जिसमे नगर पालिका के समस्त सभासदगणों, अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर के देवतुल्य सम्मानित नागरिकों ने हाथों में तिरंगा ले कर हिस्सेदारी करते हुऐ आजादी के जश्न में भाग लेकर नगर के प्रत्येक नागरिक को अपने अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिऐ आव्हान किया | इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं, जिसके उपलक्ष्य मे सभी भारतीयों को अपने अपने घर की छत पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगा कर आजादी का जश्न मानना है |इस बीच भारत माता की जय के नारे का उदघोष किया जाता रहा |