कासगंज जेल में फहराया जाएगा दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा
जेल सुधारक डॉ रघुनंदन की ऐतिहासिक पहल
आजादी के अमृत महोत्सव पर होगा आयोजन
वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए की जाएगी दावेदारी

कासगंज 12 August आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित होने वाले विशिष्ट कार्यक्रमों की श्रंखला में जनपद कारागार कासगंज एक नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर जनपद कारागार कासगंज में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। यह तिरंगा झंडा 75 फुट का होगा जो दुनिया की जेलों में फहराया जाने वाला सबसे बड़ा तिरंगा झंडा होगा। कासगंज जेल में फहराए जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े जेल तिरंगे की भूमिका को जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने तय की है।
दुनिया भर की जेलों में फहराए जाने वाले इस सबसे बड़े तिरंगे झंडे को तैयार करने में विशिष्ट कारीगरों को लगाया गया है। निश्चित रूप से यह जनपद कासगंज के लिए गर्व और गौरव का क्षण है जब आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला कारागार में तिरंगा फहरा रहा होगा तो जनपद कासगंज जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन के नेतृत्व में एक नए विश्व कीर्तिमान की ओर आगे बढ़ रहा होगा।
15 अगस्त के अवसर पर जनपद कारागार कासगंज में लहराए जाने वाले दुनिया के सबसे बड़े हैं जेल तिरंगे की तैयारियों के संबंध में बताते हुए जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन ने बताया कि यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक अनुभूति का क्षण है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 16 वर्षों से जेल सुधारों के क्षेत्र में काम कर रहे हैं l कोशिश यही रहती है कि हर आयोजन विशिष्ट हो और उसका अपना ऐतिहासिक महत्व हो ,वह कारागार सुधार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो l इसी दिशा में दुनिया के सबसे बड़े जेल तिरंगे को फहराने की भूमिका बनी। उन्होंने कहा कि 75 फुट वाले इस तिरंगे मेंआजादी के विभिन्न संस्मरण छिपे हुए हैं जो बंदियों को प्रेरित करते हुए उन्हें एक सकारात्मक जीवन जीने की दृष्टि देंगे और बंदी जेल में रहते हुए अपने आप को अपराध से विमुक्त रख खुद को तराशने का काम कर आदर्श नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस झंडे को तैयार करने में अमापुर के टेलर मास्टर मोहम्मद नवेद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाजसेवी धीरज गुप्ता जी के सहयोग से दुनिया के इस सबसे बड़े जेल तिरंगे को तैयार किया गया है।
ज्ञात हो कि सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन पिछले 16 वर्षों से जेल सुधारों के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है l उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं l वह उत्तर प्रदेश से जेल महानिदेशक की ओर से उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में सुधारात्मक गतिविधियां आयोजित किए जाने हेतु अधिकृत है। उनका लक्ष्य है कि देश भर के कारागार सुधार ग्रह की भूमिका में नजर आएं।