महिला सिपाही के घर अचानक पहुंच गया दारोगा, कुर्सी पर बैठकर पानी पिया, फिर कर दी ऐसी हरकत, अब जाएगा जेल

महिला सिपाही के घर अचानक पहुंच गया दारोगा, कुर्सी पर बैठकर पानी पिया, फिर कर दी ऐसी हरकत, अब जाएगा जेल

एटा।आमतौर पर महिलाओं के साथ रेप और छेड़छाड़ किस्से रोजाना सुनने को मिल जाते हैं। यूपी के फिरोजाबाद जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां महिला से छेड़खानी तो जरूर हुई लेकिन छेड़छाड़ करने वाला कोई और नहीं यूपी पुलिस का एक दारोगा था। दारोगा ने अपने ही विभाग की महिला से शर्मनाक हरकत कर डाली। महिला सिपाही ने दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इसके साथ ही महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे जेल भेजा जाएगा। मामला जिले के रसूलपुर का है। यहां तैनात महिला कांस्टेबल के साथ एटा के दारोगा ने छेड़खानी कर दी। जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल थाना रसूलपुर में थाने से कुछ ही दूरी पर वह एक मकान में किराए पर अकेली रहती है। एटा के अलीगंज थाने में तैनात दरोगा इरफान अहमद बुधवार शाम करीब उसके कमरे पर आया। आरोप है कि महिला घर में अकेली थी।

महिला सिपाही ने आने का कारण पूछा तो दरोगा ने बताया कि वह काम से आया था। इसलिए मिलने आ गया। दरोगा के आने पर महिला सिपाही ने कमरे के बाहर दरवाजे के सामने कुर्सी डाल दी। जिस पर दरोगा बैठ गया। दरोगा को पीने के लिए पानी भी दिया। वह उससे बातचीत करने लगा। महिला सिपाही ने उपनिरीक्षक से कहा कि उसे ड्यूटी पर जाना है। उसका फोन आ रहा है। महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि दरोगा खड़ा हुआ और चलते-चलते बदतमीजी करने के साथ ही छेड़छाड़ कर दी। दरोगा ने विरोध पर गालियां दी। धक्का-मुक्की के बाद वह कमरे से भाग गया। पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश कुमार सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया।

इनसेट
दो माह पहले था रसूलपुर थाने में, अब जाएगा जेल
थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित ‌महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी दरोगा के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दरोगा को जेल भेजा जाएगा। पीड़ित महिला सिपाही का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही उसके बयान भी दर्ज किए हैं। दरोगा एटा के अलीगंज थाने में तैनात है। दो माह पहले रसूलपुर थाने में तैनात रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks