पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित, सभी का वेतन रोका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित, सभी का वेतन रोका, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा। बेसिक शिक्षा विभाग में ताबड़तोड़ औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं। बुधवार को बीएसए और खंड शिक्षाधिकारियों ने 57 विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पांच शिक्षकों सहित 15 अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। ब्लॉक जैथरा में औचक निरीक्षण करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी अनिल कुमार, विनोद कुमार व सुरेंद्र कुमार अहिरवार, जिला समन्वयक संजय कुमार व संजय मिश्रा और एमआईएस राजीव कुमार को लेकर टीमें बनाई गईं।
गांव मायाचक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राघव, पिंजरी सुम्मेर सिंह में तैनात शिक्षक दिनेश कुमार, गढ़िया अहीरान के शिक्षक समीर कुमार, नगला जालिम के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और नगला परशुराम दौलतपुर के शिक्षक राहुल कुमार अनुपस्थित मिले। इनके अलावा 10 शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। इनमें नगला चमन की नीरज यादव, सरौंठ पुवायां की हेमलता, डकपुरा की प्रभा, मानपुर की किरन यादव व सुनीता पांडेय, नगला वली की अंजू लता, भिढैया की गीता देवी, अल्लापुर की मंजू तिवारी व श्याम कुमार पांडेय ओर गोशलपुर की शिखा राठौर शामिल हैं। बीएसए संजय सिंह ने बताया कि सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
नगला जालिम में बीएसए ने बच्चों को पढ़ाया
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय सिंह उप्रावि नगला जालिम में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले तो बीएसए ने खुद ही बच्चों को गणित के सवाल पढ़ाना शुरू कर दिया। बच्चों को प्रधानाध्यापक के बारे में भी पूछा और गणित पढ़ाते समय कई प्रश्नों के जवाब पूछे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks