*पुलिस ने मासूम को खोज परिजनों को सौंपा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – रक्षाबंधन से एक दिन पहले लापता हो गई मासूम को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला और घरवालों को सौंपते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान ला…
रक्षाबंधन से एक दिन पहले लापता हो गई मासूम को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला और घरवालों को सौंपते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।
मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी प्रमोद कुमार की दो वर्षीय मासूम अनन्या घर से निकल आई थी। घंटों बाद भी मासूम का पता नहीं चला। घरवालों को बेचैनी हुई और मासूम का तलाश किया। जानकारी पर पुलिस भी मासूम को तलाश किया। मासूम के न मिलने पर घरवालें परेशान थे। पटियाली चौकी इंचार्ज रीतेश ठाकुर, टीम ने तलाश किया। तलाश के दौरान मासूम आर्यावृत बैंक के पास रोती हुई मिली। मासूम को साथ लाई पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची नानी सर्वेश पत्नी कमल किशोर को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।