*#Aligarh….*
*पिता ही निकला किशोरी का हत्यारा*
*पत्नी और मृतक बेटी को बताया चरित्रहीन*
◾अलीगढ़ में दो दिन पहले हुई किशोरी की हत्या को लेकर शनिवार को पुलिस ने चैंकाने वाला खुलासा किया है
खुलासा करते हुए एसपी अपराध डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना गांधी पार्क इलाके के यादव नगर में 17 मई की रात सूचना मिली थी कि एक 10-12 वर्षीय किशोरी गंभीर अवस्था में घायल पड़ी हुई सिसक रही है। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जेएन मेडिकल अस्पताल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में गठित टीम ने जानकारी जुटाई तो हत्या के पीछे बेटी के पिता का हाथ सामने आया।
उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपी पिता ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है और कई लोगों से उसके अवैध संबंध हैं। जिसका वह अक्सर विरोध करता था। उसने कहा कि जब उसकी करीब 13 वर्षीय सपना नाम की बेटी भी अपनी मां के रास्ते पर चल पड़ी तो उससे बर्दाश्त नहीं हुआ। एक प्लॉट के पास हथौड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और खून से सने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।