जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने का अभियान होगा तेज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने का अभियान होगा तेज, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।जिले में ‘टीबी टयूज-डे जागरूकता अभियान से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया…
जिले में ‘टीबी टयूज-डे जागरूकता अभियान से लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर स्कूल, कॉलेजों में क्षयरोग के प्रति छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं और जनजानस को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत अभी तक जिले में 13 संदिग्ध क्षयरोगी चिन्हित किए गए हैं।
जिला क्षयरोग अधिकारी डा. राजेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद एटा को वर्ष 2025 तक क्षयरोग मुक्त किया जाना है। उसक लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक मंगलवार को आठ ब्लॉकों में क्षय रोग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको ‘टीबी ट्यूज-डे का नाम दिया गया है।
अभियान के तहत विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को क्षयरोग के बारे में जानकारी दी जाए। कार्यक्रम गतिविधियों का मूल्यांकन एवं पर्यवेक्षण का कार्य जनपद स्तरीय कॉर्डिनेटर दिलीप शर्मा डीपीसी, अरविन्द सिंह चौहान डीपीटीसी, आशीष पाराशरी डीपीपीएमसी और वह स्वयं फील्ड में जाकर करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks