दो साल बाद आज निकाला जाएगा अलम का जुलूस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

दो साल बाद आज निकाला जाएगा अलम का जुलूस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा,अलीगंज। नगर में दो साल बाद शनिवार को अलम का जुलूस निकाला जाएगा। 100 अलम और 20 ताजिये तैयार किए गए हैं। इसे लेकर शुक्रवार को एसडीएम और सीओ ने जुलूस वाले मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। मुस्लिम समाज के लोगों के लोग अलम और ताजियों की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कारीगर सिपतुल हसन ने बताया कि करीब एक माह से साथियों सहित ताजिये को तैयार कर रहे हैं। काम लगभग पूरा हो चुका है। ताजिया सजाने में मोहल्ले के बच्चे भी हाथ बंटा रहे हैं।

नगर में लगभग 100 अलम तथा 20 ताजिये रखे जाएंगे। मोहल्ला काजी, टपकन टोला, गंगा दरवाजा, मेवाती में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पहले दिन शनिवार को मोहल्ला काजी से अलम निकाले जाएंगे। तीन दिन तक चलने वाले मोहर्रम के कार्यक्रम को लेकर उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मीणा ने नगर में निकलने वाले अलम के रूटों का निरीक्षण किया।

एसडीएम ने बताया कि मोहर्रम के लिए अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। कोई व्यवधान पैदा न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है। आठ अगस्त की रात में ताजिया जुलूस निकाला जाएगा जो पूरी रात नगर में भ्रमण करेगा जिसमें कलाकारों द्वारा तरह-तरह के करतब भी दिखाए जाएंगे। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दमकल की एक गाड़ी तहसील पर उपलब्ध रहेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks