हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पीएसी के बैंड पर राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजेंगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

हर घर तिरंगा कार्यक्रम में पीएसी के बैंड पर राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजेंगे, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोउल्लास एवं गरिमा पूर्ण ढंग से मनाए…
डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा है कि 75वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षोउल्लास एवं गरिमा पूर्ण ढंग से मनाए जाए। प्रत्येक वर्ष मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस इस वर्ष विशेष महत्व रखता है। हमारा देश 15 अगस्त को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण कर रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की से प्राप्त निर्देशों के क्रम में 11 से 17 अगस्त तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहे थे। अमृत महोत्सव के तहत महत्वपूर्ण एवं विशेष कार्यक्रम “हर घर तिरंगा“ के साथ ही सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम एवं परंपरागत कार्यक्रम गरिमा पूर्ण तरीके आयाजित किए जाएंगें। 3.5 लाख तिरंगा विभिन्न माध्यमों से घर घर पहुंचा कर 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों, प्रतिष्ठानों, व्यवसायिक इकाईयों, दफ़्तरों पर फहराए जाएंगे। उन्होंने हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव प्रदर्शित करना है।
विद्यालयों में झंडा गीत प्रभात फेरियां, स्लोगन, चित्रकला लेखन, आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय, शहीद स्मारकों स्वतंत्रता संग्राम स्थानों पर स्वच्छता अभियान, पुलिस पीएसी बैंड की ओर से राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृषि विज्ञान केंद्रों पर कृषक सम्मेलन एवं प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित करने, जवानों की ओर से मार्च पास्ट, विद्यालयों एवं समस्त कार्यक्रम होंगे। बैठक में सीडीओ डा. एके वाजपेयी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, पीडी निर्मल द्विवेदी, डीआईओएस मिथलेश कुमार, डीसी मनरेगा प्रभूदयाल, डीसी एनएआरएलएम प्रतिमा निमेष, सीवीओ एसपी सिंह, बीएसए संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks