आशाओं को नियमित टीकाकरण को दिए 1700 चक्रटूल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

आशाओं को नियमित टीकाकरण को दिए 1700 चक्रटूल, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।नियमित टीकाकरण के ड्यू टीकों की देयतिथि की गणना सुगमता से की जा सके। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के लिए हैंड प्रिंटेड कैलेंडर टीकाकरण चक्र टूल विकसित…
नियमित टीकाकरण के ड्यू टीकों की देयतिथि की गणना सुगमता से की जा सके। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं के लिए हैंड प्रिंटेड कैलेंडर टीकाकरण चक्र टूल विकसित किया गया है। इस टीकाकरण चक्रटूल के प्रयोग के लिए सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न संक्रमण, जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए निर्धारित समयांतराल पर ड्यू टीका लगाया जाता है। जिसकी सूची आशा कार्यकर्ता बनाती है। टीकाकरण सत्र स्थल पर आशा की ओर से पूरी ड्यू लिस्ट बनाने में सहयोग देने के लिए एक हैंड प्रिंटेड कैलंडर टीकाकरण चक्रटूल बनाया गया है। यह चक्र वैक्सीनेटर एवं मोबिलाइजर को टीका की ड्यू डेट, राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी की मैसेजेस, ओपन वायल पॉलिसी आदि को याद रखने में सहायता प्रदान करेगा। 1700 टीकाकरण चक्रटूल मुहैया कराए गए हैं। प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ. सुधीर कुमार, एसीएमओ डॉ ओपी आर्य, एसीएमओ डा. सर्वेश, डब्ल्यूएचओ से डॉ. हार्दिक, वीसीसीएम प्रवीण त्रिवेदी, चाई संस्था से शवाव रिजवी, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks