सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’ का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और आसमान में बनी ‘रिंग ऑफ फायर’ की तस्वीरें भी आना शुरू हो चुकी हैं. भारत समेत दुनियाभर के देशों में रिंग ऑफ फायर का खूबसूरत नजारा आसमान में दिखाई दिया. हालांकि कई जगहों पर आसमान में बादल छाने की वजह से ‘रिंग ऑफ फायर’ नहीं दिख सकी.

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

सूर्य ग्रहण के मौके पर खींची गई यह तस्वीर दिल्ली से सटे नोएडा इलाके से ली गई है. इस खूबसूरत तस्वीर में आप ‘रिंग ऑफ फायर’ की शेप में आते सूर्य को साफ देख सकते हैं.

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड के शहर देहरादून में लोगों ने आसमान में ‘रिंग ऑफ फायर’ का खूबसूरत नजारा देखा. इस दौरान सूर्य की रोशनी चंद्रमा की परछाई में ढकी नजर आई और आसमान में सूरज किसी गोल्डन रिंग की तरह चमक रहा था.

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

यह तस्वीर पंजाब के अमृतसर से खींची गई है. रिंग ऑफ फायर की शेप में आते सूरज का रंग भी यहां कुछ देर के लिए गुलाबी नजर आने लगा था.

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

देश की राजधानी दिल्ली से भी सूर्य ग्रहण की अद्भुत तस्वीरें सामने आईं. दिल्ली में हर जगह बारिश का मौसम बना रहा और आसमान में सूरज की चमक जरा धुंधली पड़ गई.

सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

सूर्य ग्रहण पर ली गई यह तस्वीर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से खींची गई है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे सूर्य की रोशनी को ढकने के लिए चंद्रमा उसके सामने आ रहा है.

  • सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

    भारत के अलावा पाकिस्तान में भी सूर्य ग्रहण की झलक देखने को मिली. आसमान में रिंग ऑफ फायर की यह तस्वीर पाकिस्तान के कराची से ली गई है.

  • सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

    भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में भी रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सूर्य ग्रहण के मौके पर यह तस्वीर नेपाल के काठमांडू से ली गई है.

  • सूर्य ग्रहण: आसमान में दिखा 'रिंग ऑफ फायर' का शानदार नजारा, देखें तस्वीरें

    पाकिस्तान और नेपाल की तरह यूएई से भी रिंग ऑफ फायर की यह शानदार तस्वीर सामने आई है.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks