इंस्पेक्टर पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का लगा आरोप

यूपी (कौशाम्बी ) : किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

  • इंस्पेक्टर पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का लगा आरोप

जिले की चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने पर दुष्कर्म की वारदात का खुलासा हुआ। मामले के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ गांव के युवक पिछले कई दिनों से रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था। बेटी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर मां ने पिता के साथ जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में डॉक्टर ने किशोरी के गर्भवती होने की बात कही। जिसे देख परिवार सदमे से भर गया। मां के सामने बेटी ने पडोसी युवक की करतूत का खुलासा कर रेप करने की बात बताई।

इसी क्रम में पिता ने चरवा पुलिस के सामने बेटी समेत जाकर लिखित तहरीर देकर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थानेदार ने उन्हें बेटी के सामने पहले यह कहते हुए जलील किया कि पहले तो रगरेलियां मना रहे थे तो थाना पुलिस की याद नहीं आई। पीड़ित को थाना परिसर से भाग जाने को कहा। थानेदार की बात सुनकर पीड़ित वहां से चला आया।

पीड़ित ने आरोपित व थाना पुलिस की करतूत की लिखित शिकायत शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंच कर की है। पीड़ित ने अपने तहरीर में वारदात और पुलिस कर्मी की हरकत को स्पष्ट लिखकर दिया है। मामले पर एडिशनल एसपी ने जांच सीओ चायल से कराये जाने का भरोसा देकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित पक्ष को दिया है। एडिशनल एसपी के समर बहादुर के मुताबिक प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने पर सम्बंधित के खिलाफ उच्चाधिकारियों को कार्यवाही के लिए लिखा जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks