
एटा– जनपदीय पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना निधौली कला
- जय सिंह उर्फ पाली उर्फ किशन पाल पुत्र जय गोपाल निवासी ग्राम नगला ब्रजलाल थाना निधौली कलां एटा।
- राजेंद्र पुत्र तेजपाल निवासी उपरोक्त।
थाना मलावन
- नवल किशोर उर्फ राहुल पुत्र सुरेश प्रताप सिंह निवासी पुराव थाना मलावन जनपद एटा।