कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया

एटा कांग्रेस कार्यालय से महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया
बड़ी संख्या में पुलिस बल होते हुए भी कार्यकर्ताओं का जुनून देखने लायक था
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों से हमारे नेता राहुल गांधी जी सोनिया गांधी जी को बार-बार परेशान किया जा रहा है मैं इसे लोकतंत्र की हत्या समझता हूं
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार द्वारा आटा, दूध,दही,चावल,ब्रेड पर जो जीएसटी लगी है वह आम आदमी के लिए दो टाइम की रोटी भी खाना दुश्वार हो गया है
हम सब लोग जीएसटी से हुई महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना चाहते हैं और प्रशासन इसकी हमको इजाजत नहीं दे रहा है मैं समझता हूं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को प्रशासन गला घोटना चाहता है यह लोकतंत्र की हत्या है संगठन उपाध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा युवाओं के लिए भाजपा सरकार में रोजगार ना मिलना चिंता का विषय है
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी ने कहा जब जब भाजपा सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई लाइए
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से
सेवा दल के वरिष्ठ नेता अरुणेश गुप्ता पीसीसी के सदस्य महेंद्र राजपूत जलेसर से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलम महाराज महारेरा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तारा राजपूत शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष भोला गुप्ता संतोष गुप्ता जावेद अली नौशाद अली कयाम बरकाती ब्लॉक अध्यक्ष निधौली डॉ सुरेंद्र सविता ब्लॉक अध्यक्ष सकीट कला रामदास लोधी वार्ड अध्यक्ष रोहित राणा ऋषि बघेल अनुज यादव चंदन पाराशर जितेंद्र राजपूत प्रियांशु पाराशर विकास राठौड़ पीयूष पाराशर हीरा पाराशर आदि लोग उपस्थित थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks