प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है-

प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण निम्नवत है-

एटा,1. उप निरीक्षक श्री दिनेश सिंह थानाध्यक्ष पिलुआ • इनके द्वारा थाना पिलुआ, एटा पर थानाध्यक्ष के पद पर तैनात रहते हुए माल निस्तारण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के दौरान गठित टीम का निकटता से निर्देशन कर माह जुलाई 2022 में कुल 31 अभियोगों से सम्बन्धित 11672 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 5,26,260.00 रूपये (पाँच करोड़ ग्यारह लाख छब्बीस हजार दो सौ साठ रुपये) को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्यवाही कराकर निस्तारण कराने में सफलता प्राप्त की गयी है।
2. मुख्य आरक्षी श्री वसीम खान थाना पिलुआ • इनके द्वारा थाना पिलुआ पर हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात रहते हुए माल निस्तारण के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के दौरान गठित टीम का निकटता से निर्देशन कर माह जुलाई 2022 में कुल 31 अभियोगों से सम्बन्धित 11672 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 15,26,260.00 रूपये ( पाँच करोड ग्यारह लाख छब्बीस हजार दो सौ साठ रुपये) को माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर नियमानुसार विनिष्टीकरण की कार्यवाही कराकर निस्तारण कराने में सफलता प्राप्त की गयी है।
3. उप निरीक्षक श्री अनुज कुमार शर्मा थाना अवागढ़ • इनके द्वारा थाना अवागढ़ पर व0उ0नि0 के पद पर तैनात रहकर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु शासन के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान माह जुलाई 2022 में सर्वाधिक 16 विवेचनाओं का सफल निस्तारण किया गया है।
4. उप निरीक्षक श्री मुकेश कुमार थाना जैथरा • इनके द्वारा थाना जैथरा एटा पर उप निरीक्षक के पद पर तैनात रहकर लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु शासन के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान माह जुलाई 2022 में सर्वाधिक 16 विवेचनाओं का सफल निस्तारण किया गया है।
5. उपनिरीक्षक श्री नेपाल सिंह प्रभारी सीसीटीएनएस एटा • इनके द्वारा प्रभारी सीसीटएनएस के पद पर तैनात रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 में जनपद के सभी थानों की मॉनीटरिंग कराने एवं सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त कार्यों का तत्परता से सम्पादन कराने में अहम भूमिका रही है।
6. श्री आलोक कुमार कंप्यूटर/ जनपद कोऑर्डिनेटर एटा • इनके व्दारा सीसीटीएनएस कार्यालय में जनपद कॉर्डीनेटर के रूप में तैनात रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सीसीटीएनएस योजना के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 में जनपद के सभी थानों की मॉनीटरिंग कराने एवं सीसीटीएनएस सम्बन्धी समस्त कार्यों का तत्परता से सम्पादन कराने में अहम भूमिका रही है।
7. श्री पुनीत कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर थाना पिलुआ • इनके व्दारा थाना पिलुआ पर कम्प्यूटर आपरेटर के पद तैनात रहकर माह जुलाई 2022 में अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए सीसीटीएनएस के अन्तर्गत यूपी कॉप मोबाइल एप्प में नागरिक सेवाओं के अन्तर्गत शत-प्रतिशत सत्यापन की कार्यवाही समय से पूर्ण कर ऑनलाइन फीडिंग करने एवं डाटा सिंक कराने में उच्चकोटि का प्रदर्शन रहा है।
8. मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार थाना रिजोर • इनके व्दारा थाना रिजोर पर तैनात रहते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा व्दारा चलाए जा रहे “आपरेशन पहचान एप्प” के अन्तर्गत अपराधियों का सत्यापन में अपने पदीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए 414 अपराधियों का सत्यापन कर माह जुलाई 2022 के अन्त में शत-प्रतिशत अपराधियों का सत्यापन करने में सफलता प्राप्त की गयी।
9. महिला आरक्षी प्रीति शर्मा थाना सकरौली
10. महिला आरक्षी प्रेरणा चौधरी थाना सकरौली।
11. महिला आरक्षी अंतिम कुमारी थाना सकरौली
12. महिला आरक्षी सुमन यादव थाना सकरौली एटा • इन चारों के व्दारा थाना सकरौली एटा पर महिला पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात रहते हुए उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप मिशन शक्ति 40 के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान माह जुलाई 2022 के अन्त तक थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 2093 बार भ्रमण कर महिलाओं से संवाद स्थापित कर शासन व्दारा संचालित विभिन्न योजनाओं संबंधी जानकारी प्रदान की गई है।
13. महिला आरक्षी पिंकी थाना मिरहची
14. रिक्रूट महिला आरक्षी अंजू थाना मिरहची एटा • इन दोनों के व्दारा थाना मिरहची जनपद एटा पर तैनात रहते हुए उत्तर प्रदेश शासन व्दारा महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा उनके मध्य सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियों टीम में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत माह जुलाई 2022 के अन्त तक कुल 3032 स्थानों पर महिलाओं / बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक किया गया।
15. मुख्य आरक्षी मिथलेश परिवार परामर्श केंद्र एटा • इनके द्वारा परिवार परामर्श केंद्र पर बिछड़े हुए परिवारों को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है ।
16. महिला आरक्षी निशा चौधरी आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
17. महिला आरक्षी पूजा शर्मा आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
18. महिला आरक्षी प्रतिभा यादव आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
19. महिला आरक्षी प्रतिमा यादव आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
20. महिला आरक्षी सभ्या सिंह आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
21. महिला आरक्षी सीमा यादव आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
22. महिला आरक्षी रूबी आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा
23. महिला आरक्षी नीतू कुमारी आर0ओ0आई0पी0 केंद्र एटा • इन आठों के व्दारा यूपी-112 परियोजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित पीआरवी को नियंत्रित करने हेतु जनपद स्तर पर स्थापित आर०ओ०आई०पी० केन्द्र पर तैनात रहते हुए अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन कर कड़ी मेहनत व लगन के साथ कम्प्यूटर पर राजकीय कार्य एवं पीआरवी कर्मियों से मॉनीटरिंग कर रेस्पॉस टाइम कम करने में अहम भूमिका निभाई गयी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks