खरपतवार नाशक डालकर मिर्च, टमाटर की पौध को किया नष्ट,रिपोर्ट योगेश मुदगल

खरपतवार नाशक डालकर मिर्च, टमाटर की पौध को किया नष्ट

एटा/जलेसर- थाना कोतवाली क्षेत्र शकरौली अन्तर्ग गाँव महापुर का है जहाँ अपनी छोटी-छोटी रंजिश निकालने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। एक किसान की फसल को नष्ट करने के उद्देश्य से दूसरे किसान ने पांच एकड़ जमीन के लिए तैयार की गई मिर्च एवं टमाटर की पौध को नष्ट करदिया। वहीं पीड़ित किसान का आरोप है कि पड़ौसी किसान द्वारा एक लाख रुपये कीमत से तैयार की गई पौध को जलाकर नष्ट किया गया है। जब पीड़ित किसान ने दूसरे किसान से ऐसा करने से मना किया तो पड़ौसी किसान गुस्सा में आग बबूला होगया और पीड़ित किसान की धुनाई कर डाली। इसके बाद जो हुआ वो चौकाने वाला मामला हुआ पड़ौसी दबंग किसान अपनी सफाई पेश करने के लिए संबंधित थाने में तहरीर देकर पीड़ित किसान की ही पिलाई कराने लगा। इस घिनौने कुकृत्य की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं अन्य किसान भी डरे सहमे नजर आरहे हैं। जिसके बाद पीड़ित किसान को गाँव के अन्य किसानों ने ढाँढस बांधते हुए कोतवाली में तहरीर देने को कहा तब किसान मय तहरीर के डरते-डरते कोतवाली पहुंचा परंतु पीड़ित किसान की वहां भी एक नहीं सुनी गई। जिसके बाद से पीड़ित किसान क्षेत्राधिकारी सहित आला अधिकारियों के चक्कर लगाने में जुटा हुआ है परन्तु न्याय मिलने के बजाय दबंग किसान से जान-माल की धमकियाँ मिलने लगी हैं। बाबजूद पीड़ित किसान के मामले में जांच जांच नहीं हो सकी है कि पौध को खरपतवार नाशक डालकर नष्ट किया है। आखिरकार अभी तक संबंधित पुलिस ने कृषि विभाग से मामले की जांच करने के लिए भी नहीं लिखा है। पुलिस ने अपने अनुसार ही दबंग किसान के कहे अनुसार जांच-पड़ताल का दायरा बढ़ा लिया है। महापुर गांव के धर्मेंद्र सिंह किसान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को खेत में खरपतवार नाशक डालकर 5 एकड़ खेत के लिए खड़ी मिर्च और टमाटर की पौध को नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में गांव के ही एक युवक को नामज़द किया गया है। मामला एक ही गांव का ही होने के कारण दोनों ओर से पुलिस के पास सफाई पेश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि यह काम भले ही स्वयं किसान ने किया हो, या फिर किसी और ने, लेकिन पौध नष्ट करने का मामला रंजिशन प्रतीत होता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks