डीएम व सीएमओ ने संयुक्त रूप से किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारम्भ

डीएम व सीएमओ ने संयुक्त रूप से किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारम्भ

09 माह से 12 माह के बच्चों को 1 एम.एल. तो उससे बडे बच्चों को दी जाऐगी 2 एम.एल. की खुराक —————————–

एटा ! आज बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मंडी समिति जीटी रोड पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से विटामिन ‘ ए ‘ सम्पूरण कार्यक्रम के तहत नन्हें मुन्ने बच्चों को अपने कर कमलों से विटामिन ‘ ए ‘ की खुराक पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोंषण माह का शुभारम्भ किया ! इस अवसर पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि विटामिन ‘ ए ‘ एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में तेजी से व्रद्दि करता है !
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम में को संबोधित करते हुऐ बताया कि 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ ए ‘ की खुराक पिलाने से वह पूर्ण स्वस्थ्य व पोषित रहते हैं ! सीएमओ ने आगे कहा कि आज हुऐ शुभारम्भ के दिन से आगामी एक माह तक माइक्रोप्लान के अनुसार छाया वीएचएनडी / यूएचएनडी सत्रों के जरिऐ 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को नियमानुसार विटामिन ‘ ए ‘ से आच्छादित किया जाऐगा तथा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लाभार्थियों को आच्छादित करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखा जाऐगा कि सत्र पर एक समय में दस से अधिक बच्चे एकत्रित न होने पाऐं ! क्षेत्रिय आशा द्वारा उन्हें कुछ अंतराल पर ही सत्र में बुलाकर विटामिन ‘ ए ‘ घोल की खुराक से आच्छादित किया जाऐ !
कार्यक्रम के दौरान डीआईओ डा. रामसिहं , एसीएमओ डा. ओ.पी.आर्या , डा.आर.एन. तिवारी , स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. रिषभ सक्सेना , जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुहम्मद आरिफ , डिस्ट्रिक अर्बन हैल्थ कॉआर्डिनेटर खुशनुमा , मात्र स्वास्थ्य सलाहकार ताहिरा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks