सिलेंडर में लगी आग, मचा हड़कंप, सामान जलकर राख, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सभी लोग बाहर आ…
खाना बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सभी लोग बाहर आ गए। जानकारी पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाई।
निधौली रोड़ स्थित मयूरबिहार कालोनी निवासी नेम सिंह की भांजी शनिवार शाम को खाना बनाने गई थी। उसी समय गैस लीक होने से आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सभी लोग घर से बाहर निकल आएं। मामले की जानकारी दमकल को दी। जानकारी मिलते ही एफएसओ केतन कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया है। रसोई में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। एफएसओ ने बताया कि रसोई का सामान जल गया है।