दस हजार से बडे 46 बकाएदारों के काटे बिजली कनेक्शन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

दस हजार से बडे 46 बकाएदारों के काटे बिजली कनेक्शन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।शुक्रवार को कस्बा में बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 46 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बिजली विभाग की इस कार्यवाही से बकायदारों में हड़कंप मचा…
शुक्रवार को कस्बा में बिजली चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 46 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। बिजली विभाग की इस कार्यवाही से बकायदारों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीओ सोनू कुमार व जेई अर्जुन सिंह ने टीम के साथ कस्बा के मोहल्ला कनेसर, फकीरान गड़ीरानी साहिबा, कछपुरा आदि मोहल्लों में चैकिंग अभियान चलाया। विभागीय अधिकारियों ने बिल जमा न करने वाले 46 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान कुछ उपभोक्ताओं थ्री फेस केबिल डालकर बिजली चलाते पाए गए। एसडीओ ने बताया कि कस्बा में 450 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर विभाग का 10 हजार रुपये से ऊपर का बिल बकाया है। टीम में लाइनमैन दिलीप, संजीव दीक्षित,भोले सिंह, सुबोध, शनि आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks