रिपोर्ट योगेश मुदगल

सोरों, तुलसी जयंती महोत्सव के द्वितीय दिवस में हिन्दु युवा वाहिनी द्वारा अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ किया गया। अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ मंत्रोच्चार के साथ पण्डित सचि यक्षयान चौधरी ने कराया। रामायण पूजन हिन्दु युवा वाहिनी जिला प्रभारी मनोज चौहान , जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी, जिला महामंत्री कबीर प्रताप सिंह, जिला मंत्री बृजभान सिंह, विजय चौहान आदि ने किया। हिन्दु युवा वाहिनी पदधिकारियों ने गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी,हेमेन्द्र शास्त्री, ऋषभ बरबारिया, पंकज महेरे, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।