7वन चेतना केन्द्र के पास कुएं में सांड(नन्दी जी) गिर गये

एटा 31 जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि निधौली रोड श्रृंगार नगर गली नं.7वन चेतना केन्द्र के पास कुएं में सांड(नन्दी जी) गिर गये थे जिसकी सूचना मुझे रात्रि में 9.25पर प्राप्त हुई वैसे ही मैंने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना WhatsAppपर दी तथा जिनके फोन उठ गये उनको फोन पर दी तथा कुछ अधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा तथा हमारे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गये तथा स्थानीय लोगों की मदद व नगरपालिका की मदद से काफी संघर्ष के बाद बाहर निकलने के बाद नन्दी जी ने दम तोड दिया तथा उसके बाद रात में ही जेसीबी से गढ्ढा कराकर अन्तिम संस्कार किया गया।
उ.प्र.के मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट आदेश है कि सभी गौवंशो को गऊशाला पहुंचाया जाया लेकिन उसके बावजूद भी किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही है जिसका खामियाजा गौवंशो व जनता को भी उठाना पड़ता है क्योंकि की जव यह छोटी गाड़ीयों से टकराते हैं तो गाड़ीयां पलट जाती है और परिवार के परिवार मौत के मुंह में समा जाते हैं।
कुएं से नन्दी जी को बाहर निकालने में मदद के लिए जो हाथ आगे आये इन्द्राराज यादव सभासद,सचिन वर्मा सर्राफ, सुनील चौहान, सन्तोष तिवारी, सत्येन्द्र चौहान, मनोज उपाध्याय,अनिल चौहान फौजी,वृजराज सिंह एडवोकेट,रिषव चौहान,वाल कपूर, हिमांशु चौहान,अजय सफाई नायक, राजेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks