सरकारी किताबों से भरा हुआ ट्रक पलटा राहगीर हुआ घायल,रिपोर्ट गिर्राज किशोर झा

सरकारी किताबों से भरा हुआ ट्रक पलटा राहगीर हुआ घायल,

जलेसर आवागढ़ रोड पर गांव रामगढ़ी के पास पलटा है वह ट्रक मथुरा से ट्रक सरकारी पुस्तकें लेकर निकला था जलेसर आवागढ़ रोड गांव रामगढ़ी के पास भैंसा बुग्गी को बचाने की बजह से ट्रक गड्ढे में पलट गया । ट्रक के नीचे एक बाइक सवार भी दव गया । राहगीर रोड पर बाइक से जा एटा की तरफ जा रहा था । ट्रक पलटने की सूचना राहगीरों ने थाना जलेसर पुलिस को दी सूचना पाते ही जलेसर प्रभारी के पी सिंह एवं एसएसआई सुरेंद्र शर्मा अपने समस्त स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों एवं जलेसर पुलिस की सहायता से बाइक सवार राहगीर को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया । जिसे जलेसर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया। चिकित्सकों ने घायल राहगीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया गया है ।ट्रक ड्राइवर फरार मौके से । यह ट्रक मथुरा से बहराइच के लिए सरकारी पुस्तक ले जा रहा था तभी जलेसर थाना क्षेत्र के जलेसर आवागढ़ रोड गांव रामगढ़ के पास पलट गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks