ब्लॉक अवागढ़ में 35 स्कूलों में औचक निरीक्षण, 15 पर कार्रवाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

ब्लॉक अवागढ़ में 35 स्कूलों में औचक निरीक्षण, 15 पर कार्रवाई, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।ब्लॉक अवागढ़ में शुक्रवार को बीएसए संजय सिंह एवं उनकी टीमों ने 35 स्कूलों में औचक निरीक्षण…
ब्लॉक अवागढ़ में शुक्रवार को बीएसए संजय सिंह एवं उनकी टीमों ने 35 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 15 प्रधानाध्यापक, शिक्षक, शिक्षामित्रों पर कार्रवाई की गई है। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय रोका है। स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी आनंद द्विवेदी, अनिल कुमार, एमआईएस इंचार्ज राजीव कुमार ने ब्लॉक अवागढ़ के 35 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीएसए एवं टीमों को नगला मोती में शिक्षामित्र प्रभात यादव, कन्या अवागढ़ में सहायक अध्यापक प्रसून कुमारी एवं अनुदेशक सीता कुमारी, नगला खना में शिक्षामित्र कमलेश एवं अनीता, यादवनगर में सहायक अध्यापक जोयस दयाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इसौली में शिक्षामित्र हैप्पी चौहान, सलेमपुर में सहायक अध्यापक धर्मेन्द्र सिंह एवं यादवेन्द्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय इमादनगर में शिक्षामित्र ललिता शर्मा, नगला कंस में सहायक अध्यापक पूजा पांडेय, मण्डनपुर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, सहायक अध्यापक अंकित जैन, शिक्षामित्र राजवती और उडेरी में सहायक अध्यापक देवकी प्रसाद अनुपस्थित मिले हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks