अलीगंज बीडीओ ने गौशाला-तालाबों का किया निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज बीडीओ ने गौशाला-तालाबों का किया निरीक्षण, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा।ब्लॉक अलीगंज में नवागत बीडीओ दिनेश चन्द्र शर्मा ने ग्राम पंचायत सरोतिया में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य के साथ अमृत सरोवर योजना के तहत…
ब्लॉक अलीगंज में नवागत बीडीओ दिनेश चन्द्र शर्मा ने ग्राम पंचायत सरोतिया में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ अशोक रतन शाक्य के साथ अमृत सरोवर योजना के तहत बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान को तालाब निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बीडीओ ने ग्राम पंचायत अलीगंज देहात स्थित अस्थायी गोशाला में गायों की सेवा करने के लिए गुड़ मिठाई खिलायी। जहां उन्हें अव्यवस्थाएं देख नाराजगी जतायी। ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव, पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह को गोशाला की व्यवस्थाओं को जल्द सुधारने की के निर्देश दिए। निरीक्षण में सुमित शाक्य, जेई आरईडी दयाराम सरस्वती, ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, पंचायत सचिव राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव, तकनीकी सहायक हरीश कुमार मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks