बारिश के बीच नौकरी पाने को पहुंचे 37 युवा, 19 को मिली नौकरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

बारिश के बीच नौकरी पाने को पहुंचे 37 युवा, 19 को मिली नौकरी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शुक्रवार को सेवायोजन विभाग ने जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया। बारिश होने के कारण बेहद कम अभ्यर्थियों के अलावा कुल दो…
शुक्रवार को सेवायोजन विभाग ने जिला पंचायत स्थित कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया। बारिश होने के कारण बेहद कम अभ्यर्थियों के अलावा कुल दो कंपनियां आने से मेला पूरी तरह सफल नहीं हो सका। शाम तक 19 लोगों को नौकरी के लिए चयन कर लिया। रोजगार मेला सुबह दस बजे शुरू हो गया, लेकिन बारिश होने कारण नोएडा एवं गाजियाबाद से आने वाले कई मल्टीनेशनल एवं टैक्नीकल कंपनियों के एचआर मेले में उपस्थित नहीं हो सके। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि रोजगार मेले में बारिश के कारण कुल 37 बेरोजगारों ने ऑफ एवं ऑनलाइन के माध्यम से प्रतिभाग किया। जिसमें से 19 बेरोजगार युवाओं को मेले में मौजूद ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल एवं आयुर्वेदिक कंपनी एवं विजन इंडियां सर्विसेज कंपनियों के एचआरर्स ने नौकरी के अवसर प्रदान किए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks