दुष्कर्म में आरोप सिद्ध होते ही कठघरे से फरार हुआ आरोपी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

दुष्कर्म में आरोप सिद्ध होते ही कठघरे से फरार हुआ आरोपी, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – अपहरण और दुष्कर्म के मामले बहस के बाद आरोप सिद्ध होते ही आरोपी कठघरे से भाग गया। हेड मोहर्रर ने इसकी कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई…
अपहरण और दुष्कर्म के मामले बहस के बाद आरोप सिद्ध होते ही आरोपी कठघरे से भाग गया। हेड मोहर्रर ने इसकी कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी की तलाश में जैथरा और कोतवाली नगर पुलिस को लगाया है। देरशाम तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
कोतवाली अलीगंज के गांव टपुआ निवासी कुलदीप उर्फ दीपू पुत्र जय सिंह पर वर्ष 2014 में थाना जैथरा में किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। विवेचना में दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी हुई थी। वह जमानत पर चल रहा था। गुरुवार को आरोपी की एक्सक्लूसिव पॉक्सो कोर्ट में आरोपी की पेशी थी। सुनवाई के बाद आरोपी पर आरोप सिद्ध हो गए। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के वारंट जारी करते हुए पुलिस हिरासत में लेने के आदेश दिए।
हेड मोहर्रर सिपाही राकेश कुमार वारंट पर हस्ताक्षर कराने के लिए गए थे और दोषी को कठघरे में छोड़ दिया था। हस्ताक्षर कराने के बाद वह लौटे तो दोषी मौके पर नहीं मिला। इधर उधर देखा तो वह कहीं पर भी नहीं मिला। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस ने भी आरोपी की तलाश की पर उसका पता नहीं चल सका। हेड मोहर्रर ने आरोपी दीपू उर्फ कुलदीप निवासी टपुआ अलीगंज के विरूद्ध कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी तारीख पर आया था। सुनवाई के बाद जज ने आरोपी को दोषी माना था। उसके वारंट जारी कर पुलिस हिरासत में दिया था। हेड मोहर्रर हस्ताक्षर कराने के लिए गए थे। इसी दौरान दोषी भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हेड मोहर्रर पर विभागीय जांच बैठाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
-धनंजय सिंह कुशवाह, एएसपी एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks