यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस के तबादले, वाराणसी समेत पांच जिलों के डीएम बदले, 20 वरिष्ठ पीसीएस भी स्थानांतरित

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस के तबादले, वाराणसी समेत पांच जिलों के डीएम बदले, 20 वरिष्ठ पीसीएस भी स्थानांतरित

यूपी की योगी सरकार में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच जिलों के डीएम समेत 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिये गए हैं। 20 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों को भी नई तैनाती मिली है। आईएएस के तबादलों में सबसे बड़ा नाम परिवहन निगम के प्रबंध निदेश राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट का आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आय़ुक्त बनाया गया है। उनकी जगह एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रबंध निदेशक परिवहन निगम राजेंद्र प्रताप सिंह को आयुक्त चित्रकूट बनाया गया है। सचिव वित्त विभाग संजय कुमार को प्रबंध निदेशक परिवहन निगम बनाया गया है। आयुक्त प्रयागराज संजय गोयल को आयुक्त झांसी मंडल बनाया गया है। जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा को प्रयागराज का आयुक्त बनाया गया है। जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी उन्नाव रविंद्र कुमार को जिलाधिकारी कुशीनगर बनाया गया है। जिलाधिकारी फतेहपुर अपूर्व दुबे को उन्नाव जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी बलरामपुर श्रुति को जिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है।

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़े उलटफेर के संकेत, योगी की विश्वासपात्र आईएस यूपी लौटीं

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी बलरामपुर बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अंबेडकरनगर सुधीर कुमार को मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण मृदुल चौधरी को परियोजन प्रकाशक लखनऊ बनाया गया है। अपर आय़ुक्त वाणिज्यकर सुधा वर्मा को संयुक्त राज्य निर्वाचक आयुक्त बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जौनपुर को हिमांशु नागपाल को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर बनाया गया है। झाँसी के कमिश्नर 31 को रिटायर होंगे। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी का तबादला 31 जुलाई से प्रभावित होगा।

इन पीएसएस के तबादले

नाम नई तैनाती
पूजा अग्निहोत्री उप निदेशक पर्यटन
गौरव शुक्ला उप निदेशक बाल विकास
नंदलाल सिंह संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास
सचिन कुमार सिंह कुलसचिव एपीजी कलाम आजाद प्राविधिक विश्वविद्यालय
ऋतु पुनिया अपर जिलाधिकार प्रशासन बरेली
विजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं
सर्वेश कुमार गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी मिर्जापुर
राजीव पांडेय सचिव विकास प्राधिकरण मुरादाबाद
राकेश कुमार गुप्ता अपर जिलाधिकार श्रावस्ती
श्रीमति सुशीला अपर नगर आयुक्त आगरा
श्रीमति गरिमा सिंह सचिव विकास प्राधिकरण आगरा
केशव नाथ अपर जिलाधिकारी कानपुर देहात
राजेशकुमार मगर मजिस्ट्रेट बांदा
कुंवर पंकज अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रावस्ती
गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी देवरिया
सत्यप्रिय सिंह नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज
रजनीश राय उप भूमि व्यवस्था आयुक्त
सत्य प्रकाश सिंह मुख्य राजस्व अधिकारी जौनपुर
वैभव मिश्रा अपर जिलाधिकारी मेरठ
अविनाश चंद्र मौर्य उप निदेशक मंडी परिषद

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks