एटा- थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयत्न की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।

जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कालू सिंह के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुअसं०- 133/2021 धारा 307, 323, 324, 506 भादवि थाना बागवाला एटा से संबंधित अभियुक्त सुखबीर उर्फ भोले पुत्र रूपराम निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा से दिनांक 29.07.2022 को समय करीब 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
- सुखबीर उर्फ भोले पुत्र रूपराम निवासी ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उ०नि० किशोरीलाल मीना
- का० प्रतिभान सिंह
- का० शकील खान।