
एटा – थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनाक्रमानुसार आज दिनांक 29.07.2022 को थाना मलावन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में थाना मलावन पर पंजीकृत मुअसं– 139/22 धारा 452, 354ख भादंवि व 9M/10 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त अनुपम उर्फ बटकन पुत्र ओमवीर उर्फ पप्पू निवासी कस्बा व थाना मलावन एटा को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- अनुपम उर्फ बटकन पुत्र ओमवीर उर्फ पप्पू निवासी कस्बा व थाना मलावन एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम
- उप निरीक्षक प्रवेन्द्र कुमार
- मुख्य आरक्षी हरिओम
- का० शिवकुमार ।