अलीगढ़ –
उत्तर प्रदेश में 69 हज़ार शिक्षकों की भर्ती में हुये महाघोटाले के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक विवेक बंसल जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कंपनी बाग़ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी हाथों में इस घोटाले के विरोध में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे । इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने कहा कि ये भर्ती घोटाला उत्तर प्रदेश का व्यापम कांड है और इसमें शामिल लोगों के तार प्रदेश के उच्च सत्ता केंद्र से जुड़े हुये हैं ये अत्यंत ही खेद का विषय है कि प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ की जा रही और सत्ता में बैठे हुये लोग युवाओं को रंगीन सपने दिखा रहे हैं कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार की इन नीतियों का विरोध करेगी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नही करने देगी । कांग्रेस पार्टी ने हमेशा युवाओं के हित की बात की है और आगे भी करती रहेगी ।