गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत पर मारपीट, क्लीनिक सील, रिपोर्ट योगेश मुदगल

*गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत पर मारपीट, क्लीनिक सील, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – बुखार पीड़ित बच्चे को अपंजीकृत क्लीनिक में गलत इंजेक्शन लगा दिया। शिकायत करने पहुंचे पिता को झोलाछाप और उसके पुत्र ने क्लीनिक में बंद कर मारा पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत क्लीनिक सील किया है।

ब्लॉक मारहरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सतेन्द्र पुत्र ताराचंद अपने एक वर्षीय बेटे विनय को बुखार की दवा दिलाने सोमवार की शाम अपंजीकृत क्लीनिक चला रहे राजीव के यहां गया। क्लीनिक पर जिस दवा के खिलाने से बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी। दूसरे डॉक्टर के यहां इलाज कराया। तब जाकर हालात ठीक हुई। मंगलवार की शाम बच्चे का पिता सत्येन्द्र झोलाछाप राजीव के यहां दवा गलत देने की शिकायत करने गया। आरोप है कि झोलाछाप और उसके पुत्र ने दुकान के अंदर बंद कर उससे मारपीट की। वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अपंजीकृत नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह ने सुल्तानपुर पहुंचकर अपंजीकृत क्लीनिक सील कर दी है। पीड़ित ने झोलाछाप व उसके पुत्र पर दुकान में बंद कर पीटने की तहरीर दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks