पाकिस्‍तान से हथियारों की सप्‍लाई करते हैं मेरे ससुराल वाले, मेरठ में महिला ने एसएसपी से की शिकायत; सनसनी

पाकिस्‍तान से हथियारों की सप्‍लाई करते हैं मेरे ससुराल वाले, मेरठ में महिला ने एसएसपी से की शिकायत; सनसनी

मेरठ में एसएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची एक महिला की बातों से पुलिस चौकन्‍नी हो गई है। महिला ने अपने ससुराल वालों पर पाकिस्‍तान से हथियारों की सप्‍लाई करने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उसने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में यह आरोप लगाया है। महिला के ससुराल वाले गालियाबाद में रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बारे में गाजियाबाद पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है। मेरठ के मवाना निवासी महिला का निकाह 2013 में गौतमबुद्धनगर के जारचा क्षेत्र में हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष से कुछ लोगों का पाकिस्तान से कनेक्शन है। कारोबार की आड़ में यह लोग हथियारों की तस्करी करते हैं। महिला ने शिकायती पत्र एसएसपी मेरठ को दिया। पत्र में गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप लगाया इन्हीं लोगों की मदद से कुछ बाहरी लोगों को देश में फर्जी दस्तावेज बनाकर पनाह दी जा रही है। एक पाकिस्तानी नागरिक अफसर अली का उनके घर आना जाना है।

महिला ने आरोप लगाया कि इन बातों का विरोध करने और पुलिस से शिकायत की धमकी देने पर उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता के गंभीर आरोप को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। जांच के लिए एलआईयू को सूचना दी है। गौतमबुद्धनगर पुलिस से भी मेरठ पुलिस संपर्क में लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही बातें साफ हो सकेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks