कांग्रेस के जनपद स्तर के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत लिया

एटा।जनपद मुख्यालय पर जीबी रोड धानमिल वाली गली में कांग्रेस कार्यालय में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को आज पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया और थाना कोतवाली मैं देर शाम तक बैठाए रखा प्राप्त समाचार के अनुसार कांग्रेस का पूर्व घोषित कार्यक्रम महंगाई तथा उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध की जा रही तरह-तरह के उत्पीड़न के संबंध में कांग्रेसी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह लोधी तथा तथा शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर ने पूर्व से ही घोषणा कर दी थी कि अपनी प्रस्तावित मांगों को लेकर मैं दिनांक 27 जुलाई को अपने कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे इसी चक्कर में बड़ी संख्या में कांग्रेसी धनमिल वाली गली जीटी रोड कांग्रेस कार्यालय पर सुबह से ही एकत्रित हो गये कांग्रेसी बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के हाथ पैर फूल गए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया और कांग्रेस के जनपद स्तर के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया जिसमें महिला कांग्रेसियों के साथ पूर्व अध्यक्ष चोव सिंह  धनकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इरफान अली एडवोकेट अनिल सोलंकी विनीत पाराशर सहित 15 कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर वाहनों में बैठा था और उन्हें पहले पुलिस लाइन ले गए पुलिस लाइन में कुछ देर रुकने के बाद में उन्हें थाना कोतवाली में बिठाए रखा समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस कार्यकर्ता और उनके वरिष्ठ नेता थाना कोतवाली नगर एटा में मौजूद है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनको जेल भेजा जाएगा या आना इधर से ही मुचलका पर रिहा किया जाएगा अपने गिरफ्तार नेताओं को देख बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता जीटी रोड स्थित थाना कोतवाली नगर के आसपास मौजूद दिखाई दिए,एटा से निशा कांत शर्मा की रिपोर्ट

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks