हिन्दू भाइयों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे

एटा,27जुलाई। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहां कि हिन्दू आस्था पर कुठाराघात की घटनाएं लगातार बढ़ रही है इस वजह से पूरे ब्रज प्रांत के सभी 23जिलो मे 13नवम्बर से 26नवम्बर तक हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता घर घर जाकर ज्यादा से ज्यादा हिन्दू भाइयों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
श्री चौहान ने कहां कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना सन् 1964 में हुई तव से लेकर आज तक निरंतर विश्व हिन्दू परिषद हिन्दुओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है लेकिन राजनैतिक पार्टीयां वोट के खातिर हिन्दू समाज को जातियों में बांटने का कार्य करती है।यह वोट की राजनीति हिन्दू समाज को एकजुट नहीं होने देती। लेकिन अव सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट होने का समय आ गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks