सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार

एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त तमंचे सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र व शस्त्र तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे का प्रदर्शन करने वाले एक अभियुक्त को आज दिनांक 27.07.2022 को मुखबिर की सूचना अभियुक्त के घर के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 262/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. दिनेश अवस्थी पुत्र रामदीन अवस्थी निवासी मोहल्ला नेहरू नगर कस्बा व थाना जैथरा जनपद एटा।

बरामदगी

  1. एक अवैध तमंचा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उप0नि0 श्री जयकिशन
  2. आरक्षी शैलेन्द्र कुमार
  3. आरक्षी जय वीर सिंह
  4. आरक्षी चालक देवेंद्र भारद्वाज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks